कुँए मे उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत , एक साथ चार मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

मध्य प्रदेश , 02/08/2024 10:52:49 AM
Anil Tamboli
कुँए मे उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत , एक साथ चार मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
छतरपुर 02 अगस्त 2024 - गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्राहा गांव में एक कुएं में उतरने से चार लोग बेहोश हो गए। जहरीली गैस के कारण दो की मौके पर मौत हो गई दो लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कुर्राहा गांव के गुरार मोहल्ला में एक घर में बने सकरे कुएं में पहले घर के मालिक अपने गिरे हुए हथौड़े को निकालने के लिए उतरे थे। इसके बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद उनके ही परिवार के एक और सदस्य उतरा और उसके बाद मोहल्ले के दो और लोग कुएं में उतर गए। एक-एक करके सभी लोग जब कुएं से बाहर नहीं आए तो हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी गढ़ीमलहरा पुलिस को दी गई। इसके बाद गढ़ीमलहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कराया। रेस्क्यू के बाद चारों लोग गंभीर हालत में मिले। सभी को एंबुलेंस एवं एफआरबी की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुआं लगभग 10 साल से बंद था और कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। मामले को लेकर CMHO आरपी गुप्ता ने घटना की पुष्टि कर कहा कि जांच में कुएं में गैस रिसाव होना पाया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH