कांवरियों से भरी पिकअप बिजली के खंभे से टकराई , हादसे में 05 कांवरियों की मौत और कई घायल

झारखंड , 01-08-2024 5:33:18 PM
Anil Tamboli
कांवरियों से भरी पिकअप बिजली के खंभे से टकराई , हादसे में 05 कांवरियों की मौत और कई घायल
लातेहार 01 अगस्त 2024 - लातेहार जिले के बालूमाथ में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सड़क हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बुरी घायल हो गए है। 

जानकारी के अनुसार, देवघर से लौट रही कांवड़ियों की गाड़ी ने बालूमाथ कस्बे के टमटम टोला के पास एक बिजली पोल में टक्कर मार दी। बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार गाड़ी पर गिर पड़ा और करंट की चपेट में आकर चार महिलाओं और गाड़ी के ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। 

मृतकों में रंगीली कुमारी, अंजली कुमारी, सविता देवी , शांति देवी और ड्राइवर दिलीप उरांव शामिल हैं। झुलसे हुए लोगों के नाम हनेश यादव, चरकु यादव, हरिनंदन यादव, परमेश्वर यादव और रीना कुमारी हैं। ये सभी लोग बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटांड़ और हेमपुर चितरपुर के रहने वाले हैं। सभी लोग एक गाड़ी पर देवघर बाबाधाम गए थे। वहां पूजा-अर्चना के बाद लौट रहे थे। 

चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खो देने की वजह से गाड़ी बिजली पोल से जा टकराई। कांवड़ियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रिम्स भेजा गया है। मृतकों में चार महिलाएं हैं। अन्य का इलाज बालूमाथ प्रखंड अस्पताल में चल रहा है। 

DSP आशुतोष सत्यम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH