कांग्रेस नेता को प्यार में मिला धोखा , आक्रोशित नेता ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर प्रेमिका को चाकू से गोदा

मध्य प्रदेश , 31/07/2024 5:55:33 PM
Anil Tamboli
कांग्रेस नेता को प्यार में मिला धोखा , आक्रोशित नेता ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर प्रेमिका को चाकू से गोदा
नीमच 31 जुलाई 2024 - युवक कांग्रेस के नेता ने एक युवती पर चाकू से एक के बाद एक 7 वार किए। युवती गंभीर रूप से घायल होने के बाद सड़क पर गिर गई तो नेता ने उस पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया। फिर वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपी कुलदीप वर्मा (23) को हिरासत में ले लिया है। 

ASP नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि वारदात नीमच के कैंट थाना इलाके में गांधी वाटिका के बाहर बुधवार दोपहर की है। 20 वर्षीय युवती बोहरा बाजार की रहने वाली है। केसरपुरा निवासी कुलदीप वर्मा कॉलेज स्टूडेंट है। 

वारदात के चश्मदीदों ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसी बीच कुलदीप ने चाकू से हमला कर दिया। युवती की चीख सुनकर लोग मौके पर जुटे। कुलदीप ने लोगों के सामने चिल्लाते हुए कहा, 'प्यार करके धोखा देती है। ये लड़कियां पैसा खाती हैं। तुमने मुझे छोड़ा। कितने बॉयफ्रेंड हैं तेरे। अयान, रियान, आजाद, हर्षित।' फिर भाग गया। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि कुलदीप ज्ञानोदय महाविद्यालय में NSUI का कॉलेज अध्यक्ष रहा है। वहीं, पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं का कहना है कि कुलदीप को हाल ही में यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH