छत्तीसगढ़ - भाजपा की महिला नेत्री ने पार्टी पदाधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप , कही खुदकुशी करने की बात

दंतेवाडा , 29/07/2024 6:49:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा की महिला नेत्री ने पार्टी पदाधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप , कही खुदकुशी करने की बात
दंतेवाड़ा 30 जुलाई 2024 - जिला भाजपा की राजनीति में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। किरंदुल की रहने वाली भाजपा महिला युवा मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष बबिता गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वे रोते हुए कह रही हैं कि वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीरा तिवारी, जो वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं, उनके खिलाफ बेहद गंदे आरोप लगाती हैं और किसी के भी साथ उनका नाम जोड़ती हैं।

बबिता गिरी ने CM विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मदद की गुहार लगाई है। बबिता गिरी कहा, “यदि मीरा तिवारी जी इसी तरह करती रहीं तो मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी।” बबिता ने यह भी बताया कि जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों को उनकी व्यथा की जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद मीरा तिवारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बबिता ने अपने हालात का बयां करते हुए कहा, “मैं किसी पुरुष भाजपाई नेता के बगल में बैठ नहीं सकती। कोई पुरुष मुझे बैठाना भी नहीं चाहता, क्योंकि उसे भी डर है कि कहीं उसका नाम जोड़ कर उसे बदनाम न कर दिया जाए। जिला भाजपा में मैं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं। यदि मुझे आत्महत्या करनी पड़ी तो इसके लिए सिर्फ मीरा तिवारी जिम्मेदार होंगी।”

इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिला भाजपा में हड़कंप मच गया है। अब सभी की नजरें भाजपा नेतृत्व पर हैं कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा नेतृत्व इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है और बबिता गिरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH