छत्तीसगढ़ - बहन को ठीक से नही रखता था जीजा , तीन सालों ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

जशपुर , 30-07-2024 1:09:29 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बहन को ठीक से नही रखता था जीजा , तीन सालों ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट
जशपुर 29 जुलाई 2024 - ससुराल आए बहन के पति की ससुरालियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के सरईटोला गांव की है। जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के जजगा गांव का रहवासी संजय खलखो 19 जून को अपने ससुराल जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के सरईटोला गांव आया हुआ था।

रात लगभग 10 बजे संजय खलखो पर बहन को ठीक से ना रखने का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी के भाई कुंज बिहारी एक्का, राजू एक्का और विजय किस्पोट्टा से विवाद करने लगे। विवाद के दौरान आरोपियों ने लात व मुक्कों से संजय की बेदम पिटाई कर दी। इससे गंभीर रूप से घायल हुए संजय को उपचार के लिए सीतापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 302 ,34 के अंर्तगत हत्या का अपराध दर्ज कर लिया था। संजय की मौत की खबर मिलने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। बागबहार पुलिस इन तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर बागबहरा पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों आरोपितों ने संजय के साथ मारपीट कर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया। इस आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH