संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो भागों में बटी , यात्रियों में मची अफरातफरी , सुधार कार्य जारी

बिहार , 29-07-2024 7:59:10 PM
Anil Tamboli
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो भागों में बटी , यात्रियों में मची अफरातफरी , सुधार कार्य जारी
समस्तीपुर 29 जुलाई 2024 - बिहार के समस्तीपुर में बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच दो भाग में बंट गयी। ट्रेन का इंजन दो बोगी को लेकर आगे बढ़ गया जबकि बाकी डिब्बे पीछे रह गए। यह घटना कर्पूरीग्राम और पूसा स्टेशन के बीच रेपुरा गुमटी के समीप हुई है। 

ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बताया कि कपलिग खुलने और दो बोगी के इंजन सहित अलग होने से जोर का झटका लगा। इससे सभी लोग घबरा गए। करीब एक सौ मीटर आगे बढ़ने पर चालक ने इंजन को रोका। उसके बाद किसी तरह इंजन को पीछे लेकर पुनः अन्य बोगी को जोड़ कर धीमी गति से ट्रेन को पूसा स्टेशन लाया गया। हालांकि अब तक किसी भी तरह का नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है।

हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन के कपलिंग जांच शुरू कर दी है। 12.45 तक ट्रेन पूसा स्टेशन पर ही खड़ी थी। रेलवे के कई तकनीकी अधिकारी पूसा स्टेशन पर मौजूद थे, लेकिन हादसे के बारे में कुछ बताने से परहेज कर रहे थे। तमाम मीडिया के लोग रेलवे के अधिकारियों से बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने केवल इतना बताया कि जांच की जा रही है और जांच होने के बाद ही बताया जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH