छत्तीसगढ़ - घर मे घुसा दंतैल , दो भाइयों को कुचल कर उतारा मौत के घाट , ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जशपुर , 27/07/2024 2:27:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे घुसा दंतैल , दो भाइयों को कुचल कर उतारा मौत के घाट , ग्रामीणों में दहशत का माहौल
जशपुर 27 जुलाई 2024 - जशपुर जिले में हाथियों का उत्पात जारी है. बीती रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर में सो रहे दो सगे भाइयों को पटक कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार तपकरा के ग्राम केरसई गांव में शुक्रवार की रात पांच हाथियों का दल पहुंचा. इस दौरान उत्पात मचाते हुए हाथियों के दल ने एक घर काे ताेड़ दिया और घर में साे रहे दाे सगे भाई काेकड़े (45) और पड़वा पर हमला कर मार डाला. दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम पसर गया है. मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवाें काे पीएम के लिए भेज दिया है।

माैके पर जशपुर DFO जितेन्द्र उपाध्याय भी माैजूद हैं. वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार लाेगाें काे हाथीयाें से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और आस पास के सभी गांवाें में मुनादी करवाया जा रहा है.

बता दें कि जशपुर जिले में 9 हाथियों का दल मौजूद है. जिनमें से पांच हाथियों का दल पिछले कई दिनों से तपकरा वन परिक्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, जबकि चार हाथियों का समूह कांसाबेल के आसपास विचरण कर रहा है. दोनों हाथियों के दाल लागतार ग्रामीणों क्षेत्रों में घुसकर ग्रामीणों के घर तोड़ रहे हैं और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH