प्रदेश में अब नही होगी डॉक्टरों की कमी , स्वास्थ्य विभाग ने 361 नए डॉक्टरो की नियुक्ति की
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 28 मई - प्रदेश में अब नही होगी डॉक्टरों की कमी , प्रदेश के अलग अलग शासकीय अस्पतालों में 361 नए डॉक्टर सेवाएं देंगे।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज नए डॉक्टरों की पदस्थापना सूची जारी कर दी है। ये सभी डॉक्टर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों ,, जिला चिकित्सालयों ,, सिविल अस्पतालों ,, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मातृ एवं शिशु अस्पतालों के साथ ही विशेषीकृत कोविड अस्पतालों में सेवाएं देंगे।
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सरकारी अस्पतालों में सेवा के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाले सभी नए डॉक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । टी एस सिंहदेव ने कहा कि विभाग के साथ इनके जुड़ने से कोविड-19 के नियंत्रण के लिए एक बड़ी टीम मिलेगी वही ये युवा डॉक्टर शहरों के अस्पतालों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों के सरकारी अस्पतालों में काम कर कोविड-19 के साथ ही नॉन-कोविड चिकित्सा सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही 200 और डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल