छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को कुचला , मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ , 25/07/2024 2:34:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को कुचला , मौके पर ही हुई मौत
रायपुर 25 जुलाई 2024 - अतिक्रमण से संकीर्ण हुए सर्विस रोड और भारी वाहनों की पार्किंग बन चुके सिक्स लेन में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। घटना सिलतरा चौकी क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान धनसाय बंजारे पिता भुकालु बंजारे रांवाभाठा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था और उसकी तीन बेटियां हैं. मामले में कार्रवाई करते हुए सिलतरा पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि सांकरा में टाटीबंध फोरलेन पुल के आसपास सिक्स लेन को भारी वाहनों ने पार्किंग स्थल बना लिया है, जबकि सिक्स लेन के किनारे बनी सर्विस रोड पर औद्योगिक वाहन दौड़ते हैं और जिन लोगों को अपने दुकान और मकान का मुआवजा मिल चुका है. उन्होंने फिर से सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें बना ली हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH