कांग्रेस विधायक के घर पर पुलिस की दबिस , पुलिस कर रही है विधायक के बेटे की तलाश , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 8:48:45 PM
Anil Tamboli
कांग्रेस विधायक के घर पर पुलिस की दबिस , पुलिस कर रही है विधायक के बेटे की तलाश , जाने क्या है मामला
टीकमगढ़ 25 जुलाई 2024 -  टीकमगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निवास पर असम पुलिस ने छापा मारा है। दरअसल, विधायक के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर असम में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। शाश्वत सिंह 6 माह से फरार चल रहा है। इस मामले को लेकर असम पुलिस उनके घर पर दबिश दी।

बता दें कि इससे पहले साल 2023 में भी इस मामले को लेकर विधायक बुंदेला के घर असम पुलिस ने दबिश दी थी। उस समय पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी। इस मामले में कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस की मदद ली गई थी और बुंदेला के घर को छावनी में बदल दिया गया था।

यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के सीनियर नेता हैं, वह पांचवीं बार टीकमगढ़ विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वह 1995 से 1998 तक दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस में छात्र जीवन से ही एक्टिव रहे हैं। 1983 के उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1985, 1993, 1998, 2008 और अब 2023 में विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वर्तमान विधानसभा में वह कांग्रेस के सीनियर विधायकों में शामिल हैं, कांग्रेस में उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। यादवेंद्र सिंह बुंदेला का टीकमगढ़ में बड़ा कारोबार भी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH