लाईट बंद होने पर आग बबूला हुए भाजपा जिला मंत्री , लाइनमैन को दे डाली 33 Kv करंट लगाने की धमकी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 7:49:48 PM
Anil Tamboli
लाईट बंद होने पर आग बबूला हुए भाजपा जिला मंत्री , लाइनमैन को दे डाली 33 Kv करंट लगाने की धमकी
शिवपुरी 25 जुलाई 2024 - बिजली कटौती से परेशान जनता की शिकायतों पर जब भाजपा जिलामंत्री ने लाइनमैन को फोन लगाया तो लाइनमैन उस बातचीत को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बातचीत के दौरान भाजपा जिला मंत्री लाइनमैन को कह रहे हैं कि पूरे क्षेत्र में रात को लाइट सप्लाई करो, अगर नहीं कर पा रहे हो तो वहां से भाग जाना, नहीं तो जनता पीटेगी।

इस दौरान लाइनमैन अपनी मजबूरियां गिनाता रहा तो भाजपा महामंत्री ने उसे कह दिया कि मैं कल खुद वहां आता हूं, न सिर्फ तुझे पीटूंगा बल्कि गाड़ी से बांधकर तेरे अधिकारी के पास लाऊंगा और 33 Kv का करंट भी लगाऊंगा।

जानकारी के अनुसार, छर्च क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार पूरी-पूरी रात बिजली काटी जा रही है। इस पर लोगों ने छर्च फीडर पर पहुंचकर समस्या के समाधान का प्रयास किया लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों ने भाजपा जिला महामंत्री प्रथ्वीराज जादौन को फोन लगाना शुरू कर दिए।

इसी क्रम में 23 जुलाई को उन्होंने छर्च के लाइन मैन को फोन लगाकर कहा कि बिजली, पानी सड़क जनता का अधिकार है और यह जनता को चाहिए, इसलिए जनता को दिन में भले ही बिजली नहीं दो, लेकिन रात को तो बिजली देना पड़ेगी।

इस पर लाइनमैन ने पृथ्वीराज जादौन से कहा कि रात को अगर 33 Kv कट जाएगी तो मैं सप्लाई कैसे दूंगा। भाजपा जिला महामंत्री प्रथ्वीराज जादौन ने लाइनमैन को यहां तक सलाह दी कि अगर रात को लाइट नहीं दे सकते तो फीडर से भागकर पोहरी आ जाओ। अंत में पृथ्वीराज जादौन ने यहां तक कह दिया कि अगर कल लाइट कटे तो वहां से भाग जाना नहीं तो मैं खुद आकर तुझे मारूंगा और गाडी से बांधकर तेरे अधिकारी के पास ले चलूंगा। वहीं पर 33 Kv का करंट लगाऊंगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH