भारत के इस राज्य में पुरुष हो रहे हैं प्रेग्नेंट ?? , अब तक सैकड़ों पुरूष जन्म दे चुके है बच्चा , टेंसन में स्वास्थ्य विभाग

झारखंड , 24-07-2024 11:11:26 PM
Anil Tamboli
भारत के इस राज्य में पुरुष हो रहे हैं प्रेग्नेंट ?? , अब तक सैकड़ों पुरूष जन्म दे चुके है बच्चा , टेंसन में स्वास्थ्य विभाग
रांची 24 जुलाई 2024 - केंद्र और राज्य सरकार लोगों आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है लेकिन कभी-कभी ये योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के कोडरमा में स्वास्थ्य विभाग से सामने आया है, यहां जननी सुरक्षा योजना की राशि को पुरुषों के खातों में भी भेज दी गई। इतना ही नहीं एक ही महिला को एक दिन में 14 बार प्रसव हुआ दिखाया गया है और उसके खाते में 14 बार राशि भेजी गई।

इस मामले से पर्दा तब हटा जब इस योजना की राशि एक ही दिन में, एक ही महिला के खाते में 14 बार ट्रांसफर की गई। ऐसे में सवाल उठा की, क्या एक महिला का एक दिन में 14 बार प्रसव हुआ? इसके अलावा दूसरे पुरुषों के खाते में भी जननी सुरक्षा योजना के नाम पर क्लर्क अजित कुमार की तरफ से राशि ट्रांसफर की गई थी।

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्लर्क अजीत कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही उपायुक्त के निर्देश पर एक पांच सदस्यीय जांच टीम भी गठित की गई है। यह टीम मामले की जांच करके रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र का क्लर्क अजित कुमार फरार बताया जा रहा है।

बता दें कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ‘जननी सुरक्षा योजना’ की शुरुआत की गई थी। इसके तहत बच्चा होने के बाद महिलाओं को 1400 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। ताकि गरीब और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य ठीक रहे और बच्चों के जन्म के समय मां एवं नवजात मृत्यु दर को कम किया जा सके।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH