छत्तीसगढ़ - फेरे से पहले दूल्हे ने दुल्हन को उतारा मौत के घाट , यह थी हत्या की वजह

दुर्ग , 24/07/2024 12:41:36 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फेरे से पहले दूल्हे ने दुल्हन को उतारा मौत के घाट , यह थी हत्या की वजह
दुर्ग 23 जुलाई 2024 - दुर्ग जिले के मेडेसरा गांव में शादी के पहले युवती तेजस्विनी की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है. युवती की मौत तालाब में डूबने से नहीं हुई थी. बल्कि उसकी हत्या की गई थी. तेजस्विनी की हत्या उसके होने वाले मंगेतर ने की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, मेडेसरा गांव में 11 जुलाई को जोशी परिवार में दो बेटियों की बारात आनी थी. वहीं 10 जुलाई को बेटे की बारात जाने की तैयारी थी. इस बीच जोशी परिवार की खुशियां मातम में बदल गई. जब 09 जुलाई की रात दुल्हन बनने जा रही तेजश्वनी जोशी (19 साल) घर से गायब हो गई. दूसरे दिन सुबह गांव के तालाब में तेजश्वनी की लाश मिली।

प्रथम दृष्टया तेजस्विनी का मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ. लेकिन शार्ट पोस्टमार्टम के रिपोर्ट ने आत्महत्या के शक को हत्या में बदल दिया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतक युवती के मोबाइल नम्बर से CDR खंगाला तो पता चला कि आखरी कॉल तेजश्वीनी के साथ सात फेरे लेने वाले हुमन जोशी की थी।

पुलिस ने शक के आधार पर हुमन जोशी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तब आरोपी हुमन ने अपनी गुनाह स्वीकार कर ली. आरोपी ने बताया कि 09 जुलाई की रात दोनों तालाब के किनारे मिले थे. इस दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ा की दोनों में धक्का मुक्की हुई और तेजस्विनी तालाब की सीढ़ियों से गिर गई, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और वह बेहोश हो गई।

आरोपी हुमन जोशी ने युवती को बेहोशी की हालत में तालाब में फेंक दिया. इसके साथ ही युवती का मोबाइल भी तालाब में फेंक दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH