छत्तीसगढ़ - पुलिस हिरासत में कुख्यात अपराधी सूरज हथठेल की मौत , देर रात पुलिस ने किया था गिरफ्तार

कोरबा , 20-07-2024 6:36:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस हिरासत में कुख्यात अपराधी सूरज हथठेल की मौत , देर रात पुलिस ने किया था गिरफ्तार
कोरबा 20 जुलाई 2024 - कोरबा में पुलिस हिरासत में एक शातिर बदमाश की मौत का मामला सामने आया है। हत्या के प्रयास, बलवा और लूट जैसे गंभीर अपराध के मामलों में फरार चल रहे शातिर बदमाश को 19 जुलाई की देर रात दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि तड़के साढ़े 5 बजें पर आरोपी को सिविल लाइन पुलिस के सुुपुर्द किया गया। 

यहां से उसे तुरंत ही मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दर्री थाना के एक सब इंस्पेक्टर सहित एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड को निलंबित कर दिया है। मामला कोरबा जिला के दर्री और सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

निगरानी बदमाश सूरज हथठेल के खिलाफ सिविल लाइन थाना में हत्या का प्रयास ,बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज थे। जिले में उक्त शातिर बदमाश के खिलाफ 14 नामजद अपराध दर्ज थे। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे सूरज हथठेल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 

इसी बीच आरोपी ने 18 जुलाई को पाली थाना क्षेत्र में एक स्कूटी की लूट कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की देर रात करीब डेढ़ बजे दर्री पुलिस की टीम ने फरार आरोपी सूरज हथठेल को NTPC के ओल्ड साईलों के पास संदिग्ध हालत में देखा गया। पुलिस ने देर रात ही आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया था। 

बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी सूरज हथठेल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने करीब 4 घंटे बाद सुबह साढ़े 5 बजें सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी सूरज हथठेल की हालत सही नही होने पर उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण उपरांड डाक्टर ने सूरज हथठेल को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल दर्री थाना में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर सहित एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड को निलंबित कर दिया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी सूरज हथठेल निगरानी बदमाश था। घटना की जानकारी मिलते ही मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दर्री थाना में पदस्थ एक एसआई सहित 3 पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया गया है। 

मौत के कारण क्या है, इसकी मजिस्ट्रियल जांच करायी जायेगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नियमों के तहत मौत के कारणों की जांच होगी। जांच के बाद ही शातिर बदमाश सूरज हथठेल के मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH