गर्ल्स हॉस्टल में देर रात प्रेमी के साथ शराब पी कर रंगरेलियां मनाती थी वार्डन , हुई सस्पेंड

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गर्ल्स हॉस्टल में देर रात प्रेमी के साथ शराब पी कर रंगरेलियां मनाती थी वार्डन , हुई सस्पेंड
इंदौर 18 जुलाई 2024 - इंदौर जिले की महू तहसील में आने वाले ग्राम चोरल में आदिम जाति कल्याण विभाग के गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन के खिलाफ छात्राओं की शिकायत पर मंगलवार को अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची। जांच में प्रारंभिक तौर पर वार्डन पर छात्रावास में अनैतिक कार्य के लिए जिम्मेदार माना है। इसके बाद देर रात वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को ग्राम चोरल के आदिमजाति कल्याण विभाग के छात्रावास की वार्डन शिल्पा गौड़ के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसमें बताया था कि वार्डन छात्रावास में बाहर के व्यक्ति को बुलाती है। साथ ही उसके साथ शराब पीकर अनैतिक कार्य करती हैं।

इस मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल SDM और विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। इसके तहत मंगलवार को SDM चरणजीत सिंह हुड्डा, परियोजना अधिकारी मोहन सोनी, महिला अधिकारी व पटवारी को लेकर मौके पर जांच करने पहुंचे। टीम ने गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से बात की। साथ ही छात्रावास के आसपास के लोगों से भी बात कर बयान लिए। छात्राओं ने बताया कि लगभग रोज एक व्यक्ति आता है और वार्डन के साथ में रहता हैं। दोनों अनैतिक कार्य करते हैं।

टीम ने आसपास के लोगों से बात की तो पता चला कि नारायण पटेल नाम का व्यक्ति हॉस्टल में आता था और घंटों रहता था। उसकी कार व ड्राइवर बाहर रहते थे। नारायण शराब भी लाता था और दोनों शराब भी पीते थे।

इस मामले में SDM चरणजीत सिंह हुड्डा ने बताया कि हॉस्टल में अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के लिए मंगलवार को हम और विभाग के अधिकारी गए थे। जहां हमने छात्राओं और आसपास के लोगों के बयान लिए हैं। हमें पता चला है कि वार्डन एक व्यक्ति को हॉस्टल में बुलाती थी उसके साथ घंटों रहती थी। उसके साथ शराब पीने की भी जानकारी मिली है। प्रारंभिक रूप से वार्डन को अनैतिक कृत्यों के लिए जिम्मेदार माना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH