सनकी आशिक ने खेला खूनी खेल , प्रेमिका सहित तीन परिजनों को उतारा मौत के घाट

बिहार , 17-07-2024 6:19:59 PM
Anil Tamboli
सनकी आशिक ने खेला खूनी खेल , प्रेमिका सहित तीन परिजनों को उतारा मौत के घाट
सारण 17 जुलाई 2024 - बिहार का सारण जिला बुधवार को ट्रिपल मर्डर से दहल उठा। यहां सनकी आशिक ने गर्लफ्रेंड सहित तीन को काट कर मार डाला। घटना में प्रेमिका, उसकी बहन और पिता की मौत हो गई। वहीं प्रेमिका की मां किसी तरह बच गई है। हालांकि उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना भोजपुरी एक्टर खेसाली लाल यादव के गांव घानाडीह की है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले प्रेमी और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मृतकों की पहचान तारकेश्वर सिंह और उनकी बेटी 17 वर्षीय चांदनी और 15 वर्षीय आभा के रूप में हुई है। जबकि मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका एकमा सीएचसी में इलाज चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तारकेश्वर सिंह (मृतक) की एक बेटी का अफेयर गांव के ही एक युवक सुधांशु कुमार से चल रहा था। इस कारण दोनों परिवारों में अनबन चल रही थी। तारकेश्वर इस रिश्ते के खिलाफ थे. तारकेश्वर की बेटी ने भी पिता के कहने पर प्रेमी से दूरी बना ली। हालांकि वो इसे बर्दाश्त न कर पाया। उसने बदला लेने की चाह में एक खौफनाक प्लान बनाया। इसमें उसका साथ दोस्त दिया।

वारदात वाली रात यानी मंगलवार (16 जुलाई ) को मंगलवार देर रात को जब तारकेश्वर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ छत पर सो रहे थे। इसी दौरान छिपते-छिपाते तारकेश्वर की बेटी का प्रेमी सुधांशु अपने दोस्त संग वहां आ धमका। दोनों के पास धारदार हथियार थे। उन्होंने एक-एक करके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे पिता और दोनों बेटियों की मौत हो गई। 

वहीं जब आरोपियों ने शोभा देवी पर हमला किया तो उनकी नींद खुल गई। इससे उन्होंने अपना बचाव करने की कोशिश की। वो भी फिर बेहोश हो गईं। आरोपियों को लगा कि चारों की मौत हो गई हैं। इसलिए वो वहां से भाग निकले।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH