सक्ती थाने में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सफलता पूर्वक आरोपी को न्यायायिक रिमांड में लिया गया
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती ( छत्तीसगढ़ ) 28 मई - वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के छत्तीसगढ़ में बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा आरोपियों को बिना न्यायालय में पेश किये विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक रिमाण्ड लेने के संबंध में दिशा - निर्देश जारी किया गया था । जिसके पालन में पुलिस महानिरीक्षक , पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर , अति . पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को माननीय हाई कोर्ट बिलासपुर के दिशा - निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देश दिया गया था , जिसके पालन में अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) सक्ती के कुशल मार्गदर्शन में थाना सक्ती के अपराध कमांक 118/2020 धारा 188 , 269 भादवि के आरोपी साहिल अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल उम्र 27 वर्ष साकिन डबरी पार वार्ड क्रमांक 03 राजापारा सक्ती को आज दिनांक 28.05.2020 के 11.30 बजे गिरफ्तार कर थाना प्रभारी सक्ती के कक्ष में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार ( थाना प्रभारी सक्ती ) एवं विवेचना अधिकारी सउनि दिलीप सिंह के द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राजेश्वरी सूर्यवंशी के न्यायालय सक्ती से आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड सफलता पूर्वक लिया गया । यह रिमाण्ड जिला जॉजगीर - चांपा में पहला रिमाण्ड था जो विडियो कांफेसिंग के माध्यम से लिया गया है ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल