छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर , हादसे में तीन आरक्षक घायल , और 04 मवेशियों कि मौत

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर , हादसे में तीन आरक्षक घायल , और 04 मवेशियों कि मौत
बलौदाबाजार 15 जुलाई 2024 - बलौदाबाजार जिले में पुलिस वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 जवान घायल हो गए। वहीं हादसे में 4 मवेशियों की मौत भी मौत हो गई। तीनों आरक्षकों को प्राथमिक इलाज के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। मामला गिरौदपुरी थाना क्षेत्र का है। 

दरअसल, 13 जुलाई शनिवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस चौकी करहीबाजार और थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक टिकेश्वर गायकवाड, अमन चैन तिर्की और नरेंद्र पटेल एक मामले में पकड़े गए अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह महासमुंद में दाखिल कर शासकीय वाहन से ग्राम गिरौदपुरी के रास्ते वापस बलौदा बाजार आ रहे थे। इस दौरान ग्राम भरूवाडीह स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने ट्रक को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रास्ते में बैठे मवेशियों को रौंदते दिया। 

वहीं रॉन्ग साइड में आकर पुलिस की शासकीय वाहन को ठोकर मार दिया जिससे पुलिस वाहन रोड के किनारे तरफ बने नाली में गिरकर फंस गया इस हादसे में पुलिस वाहन में बैठे आरक्षक टिकेश्वर गायकवाड़ के सिर और कमर में, आरक्षक नरेंद्र पटेल के सीने में और आरक्षक अमन चैन तिर्की के दाहिने पैर, दाढी और सिर में चोट आया है। हादसे में जहां 4 मवेशियों की मौत हो गई वहीं 3 अन्य मवेशी घायल हो गए। रिपोर्ट पर थाना गिरौदपुरी में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक कृष्ण कुमार (25) निवासी मध्य प्रदेश को हिरासत में लेकर विधिवत कार्रवाई की है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH