छत्तीसगढ़ - सोनू जनरल स्टोर में लगी भीषण आग , 02 लाख नगद सहित लाखो का सामान जलकर खाक

मुंगेली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सोनू जनरल स्टोर में लगी भीषण आग , 02 लाख नगद सहित लाखो का सामान जलकर खाक
मुंगेली 13 जुलाई 2024 - जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से लाखों का सामान एवं नगदी जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। घटना मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलदहा गांव की है। 

पथरिया थाना प्रभारी रघुबीर लाल चंद्रा ने बताया कि सिलदहा गांव में राजमणि कुर्रे की सोनू जनरल स्टोर नामक दुकान है। इसमें जूता चप्पल से लेकर हार्डवेयर व कृषि से सम्बंधित सामान का विक्रय किया जाता है। दुकानदार राजमणि आज दुकान बंद कर किसी कार्य से पथरिया गया था। इस बीच अचानक से दुकान में आग लग गई। 

रिहायशी इलाके में अचानक से हुई इस आगजनी की घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। परिजन एवं गांव वालों को जैसी ही घटना की खबर मिली आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद और फायर ब्रिगेड से आग पर तो काबू पा लिया गया है। मगर दुकान का सब सामान जलकर राख हो गया। 

दुकान व सामान समेत करीब 25 लाख के नुकसान की सूचना दुकानदार ने पुलिस को दी है,जबकि करीब 2 लाख रुपये नगदी जलने की बात भी कही है। पुलिस के अनुसार घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से होना बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद पूरी तरह से घटना की वजह पता चल पाएगी। यह भी स्पष्ट हो सकेगा का आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH