छत्तीसगढ़ - युवक की हत्या कर लाश के 17 टुकड़े किये , कई दिनों तक फ्रिज में रखा , उंसके बाद,,

कोरबा , 12-07-2024 11:54:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवक की हत्या कर लाश के 17 टुकड़े किये , कई दिनों तक फ्रिज में रखा , उंसके बाद,,
कोरबा 12 जुलाई 2024 - कोरबा जिले में युवक के शव के 17 टुकड़े कर स्कूल बैग सहित अलग-अलग बोरी में भरकर ठिकाने लगाया गया था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा कर एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सऊदी अरब से चैतमा पहुंचे मो.वसीम की हत्या के बाद बड़े ही इत्मीनान से लाश के टुकड़े करने के बाद उसे घर की फ्रीज में रखा इसके बाद मौका देखकर लाश के टुकड़े अलग-अलग डैम में ठिकाने लगा दिये गये।

बता दे कि बुधवार को पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के बांधाखार डेम के पास स्कूल बैग और बोरियों में एक युवक के लाश के टुकड़े मिले थे। स्कूल बैग और बोरियों में लाश के टुकड़े मिलने की खबर मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इस अंधे कत्ल को सुलझाने पुलिस की विशेष टीम बनाकर मामले की तफ्तीश का आदेश दिया था।

इस दौरान एक पिट्ठू बैग से मृतक का पासपोर्ट पुलिस के हाथ लगा पासपोर्ट मो. वसीम अहमद के नाम पर बना हुआ था, जो कि रांची का रहने वाला था। पुलिस ने पासपोर्ट के आधार पर एयरपोर्ट अथार्रिटी से मो.वसीम के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू किया। पुलिस की जांच में वसीम के सऊदी अरब से इंडिया लौटने की जानकारी सामने आयी। इसके बाद वसीम के घरवालों से वसीम के संबंध में जानकारी चाही गयी। तब पता चला कि उन्हे वसीम के इंडिया लौटने की जानकारी ही नही है। 

पुलिस ने तत्काल शव की पहचान के लिए घर वालों को कोरबा बुलाया गया। जिसके बाद मृतक की पहचान होते ही उसके मोबाइल के CDR की जांच करने पर इस अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। मृतक के मोबाइल काॅल डिटेल से महिला के नंबर पर हुए बातचीत के आधार पर महिला और उसके पति को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद आरोपी रजा खान और उसकी पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH