पति ने पत्नी की ट्रांसफर के लिए दिए आवेदन में बताई ऐसी वजह जिसे जानकर अधिकारी भी रह गए दंग ,,

उत्तर प्रदेश , 19-10-2020 4:38:27 AM
Anil Tamboli
पति ने पत्नी की ट्रांसफर के लिए दिए आवेदन में बताई ऐसी वजह जिसे जानकर अधिकारी भी रह गए दंग ,,
बरेली 18 अक्टूबर 2020 - उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने सीएमओ से अपनी पत्नी का ट्रांसफर कराने की मांग की है। हैरानी की बात ये हैं कि ट्रांसफर के लिए युवक ने कोई पारिवारिक कारण नहीं बल्कि कुछ और ही बताया है।

 युवक ने सीएचसी के डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी को सीएचसी के डाक्टर ने प्रेमजाल में फंसा लिया है। उसकी पत्नी के साथ डाक्टर रोमांटिक डांस करते हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। युवक ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।  

मिली जानकारी के अनुसार बरेली सीएचसी में पदस्थ महिला स्वास्थ्यकर्मी के पति ने सीएमओ से शिकायत करते हुए लिखा है कि उसकी पत्नी और डॉक्टर के बीच करीबी संबंध है। करीब 6 माह पहले डॉक्टर ने मेरी पत्नी के साथ रोमांटिक डांस किया था, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। इतना ही नहीं, सीएमओ को भेजे प्रार्थना पत्र में उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अब डाक्टर के साथ ही रहती हैं। कई बार सीएचसी से घर ही नहीं आती है। वह कई बार डाक्टर की निजी कार में भी देखी गई है। महिला स्वास्थ्यकर्मी के पति ने सीएमओ को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि डॉक्टर राजनीतिक दल से जुड़े लोगों के करीबी है, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। युवक ने मांग की है कि डॉक्टर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH