छत्तीसगढ़ - स्कूल बैग और बोरी में भरी मिली युवक की लाश , कई टुकड़ो में है लाश , पुलिस मौके पर मौजूद

कोरबा , 10-07-2024 7:53:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्कूल बैग और बोरी में भरी मिली युवक की लाश , कई टुकड़ो में है लाश , पुलिस मौके पर मौजूद
कोरबा 10 जुलाई 2024 - कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक युवक की लाश स्कूल बैंग और बोरे में टुकड़ों में मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। ASP ने बताया कि लाश के कुछ हिस्से स्कूल बैग और बोरी में मिले है जबकि शरीर के कई हिस्से अब भी गायब है जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस अधिकारी लाश के टुकड़ो की तलाश करने के साथ ही उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे है। कत्ल की ये वारदात पाली थानांतर्गत चैतमा पुलिस चौकी के ग्राम गोपालपुर के बांघपारा डेम के पास की है। 

बताया जा रहा है कि आज सुबह के वक्त स्थानीय ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास एक स्कूल बैग और एक बोरी देखी थी। मामला संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जैसे ही मौके पर पहुंचकर सबसे पहले स्कूल बैग को खोलकर अंदर देखा गया। बैग के अंदर अज्ञात लाश के पैर का हिस्सा मिलने पर पुलिस के होश उड़ गये। इसके बाद आनन फानन में पास ही झाड़ियों में पड़े बोरे को खोलकर देखा गया, तो उसमें मृतक युवक के शरीर का अन्य हिस्सा रखा हुआ था। पुलिस को मौके पर जांच के दौरान लाश का सिर नही मिल सका।

जिसके बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने सारे इलाकों की जांच शुरू की। ASP नेहा वर्मा ने बताया कि पुलिस की पतासाजी के दौरान लाश का सिर कुछ दूरी पर से ही बरामद किया गया है। उन्होने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 20 से 21 साल के लगभग की लग रही है। हत्यारों ने मृतक की हत्या के बाद बेरहमी से लाश के टुकड़े करके अलग-अलग स्थानों पर ठिकाना लगाया था, ताकि इस हत्याकांड का खुलासा न हो सके। 

ASP नेहा वर्मा ने बताया कि फिलहाल इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ ही और पुलिस डाॅग की मदद ली जा रही है। मृतक कहां का रहने वाला था ? किस वजह से उसकी हत्या की गयी ? इन सारे खुलासों के लिए पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH