छत्तीसगढ़ - परिजनों से मिलने घर आना फरार सटोरिया रितेश सुल्तानिया को पड़ा भारी , हुआ गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - परिजनों से मिलने घर आना फरार सटोरिया रितेश सुल्तानिया को पड़ा भारी , हुआ गिरफ्तार
GPM 08 जुलाई 2024 - मोबाइल एप बनाकर GPM जिले में सट्टा चलाने वाले युवक को तीन महीने बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कुछ साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपित से पूछताछ कर उसके साथियों की जानकारी जुटा रही है।

पेंड्रा पुलिस के मुताबिक पेंड्रा के बजरंग चौक के पास रहने वाला रितेश सुल्तानिया सट्टा खेलता था। ज्यादा रुपये कमाने के लालच में उसने अपने साथी मधुर जैन के साथ मिलकर राजारानी सट्टा एप बनवा लिया। इसके माध्यम से वह दूसरों को सट्टा खिलवाने लगा। मास्टर आइडी के माध्यम से वह अपना कारोबार फैलाने लगा। इसके लिए वह वाट्सएप और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में प्रचार भी करता था। 

इस पूरे गैंग का वह फर्जी सिम और खाते से संचालन करता था। सट्टे के कारोबार को बढ़ाने के लिए वह स्थानीय युवकों को बतौर एजेंट काम पर रखने लगा। इसकी भनक पेंड्रा पुलिस को लग गई। पुलिस की टीम और साइबर सेल ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। इस बीच आरोपित रितेश सुल्तानिया फरार होने में कामयाब हो गया। लेकिन पुलिस ने उसके 10 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी रितेश सुल्तानिया तीन महीने से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी रितेश सुल्तानिया अपने घर आया हुआ है। साइबर सेल और पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे अन्य साथियों की जानकारी ले रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH