मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय के खिलाफ FIR दर्ज , इस एक्ट्रेस ने लगाया बलात्कार और गर्भपात का आरोप ,,

बॉलीवुड , 17-10-2020 7:38:23 PM
Anil Tamboli
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय के खिलाफ FIR दर्ज , इस एक्ट्रेस ने लगाया बलात्कार और गर्भपात का आरोप ,,
मुम्बई 17 अक्टूबर 2020 -  मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शादी का झांसा देकर रेप करने और अबॉर्शन करवाने का केस दर्ज किया गया है।
 मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक एक्ट्रेस-मॉडल ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। लिखित शिकायत में पीड़ित मॉडल का आरोप है की वह और महाअक्षय 2015 से रिलेशनशिप में थे। महाअक्षय ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
 
2015 में महाअक्षय ने पीड़ित को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी। इस बीच महाअक्षय ने पीड़ित के बिना कंसेंट के ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में शादी का झांसा देते रहे। महाअक्षय उर्फ मिमोह 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और शारीरिक, मानसिक तौर पर परेशान करता रहा। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो महाअक्षय ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला। लड़की नहीं मानी तो उसे कुछ पिल्स देकर अबॉर्शन करवा दिया।

पीड़िता के मुताबिक, उसे नहीं पता था कि उसे दी जा रही पिल्स से अबॉर्शन हो सकता है।  महाअक्षय की मां ने शिकायत के बाद पीड़ित को धमकाया था और मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव भी बनाया।

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने बताया कि महाअक्षय और उनकी मां के खिलाफ धारा 376 (2) (N) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 328 (जहर देकर या दूसरे तरीके से चोट पहुंचाना), 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
 
यह एफआईआर दिल्ली की अदालत के एक आदेश के बाद मुंबई में दर्ज की गई है। मॉडल ने 2018 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पहले अदालत ने इस मामले को दिल्ली में दर्ज करने को कहा, फिर अंतिम फैसले में इसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया।

ऐसे ही मुसीबत में महाअक्षय पहले भी फंस चुके हैं। दो साल पहले 2018 में एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने महाअक्षय पर शादी करने का वादा कर रेप और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH