एक नाबालिग फिर हुई हैवानियत की शिकार , नाबालिग कोअगवा कर दो लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म ,,

उत्तर प्रदेश , 17-10-2020 5:01:55 PM
Anil Tamboli
एक नाबालिग फिर हुई हैवानियत की शिकार , नाबालिग कोअगवा कर दो लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म ,,
जालौन 17 अक्टूबर 2020 - उत्तरप्रदेश के जालौन में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की वारदात सामने आई है. छात्रा बीमार मां को देखने अस्पताल जा रही थी. नाबालिग छात्रा को अकेला देखकर दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इस घटना की आपबीती पीड़िता ने परिजनों को बताई जिसके बाद उरई कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस के अनुसार उरई की रहने वाली छात्रा की मां की तबीयत बुधवार को खराब हो गई थी. पीड़िता के परिजन बीमार महिला को दिखाने के लिए जिला अस्पताल ले गए थे. 11वीं कक्षा की छात्रा मां को देखने रात करीब 12 बजे पैदल ही घर से अस्पताल जा रही थी.जब वह शहीद भगत सिंह चौराहे के पास पहुंची, तो सड़क पर अंधेरा देखकर छात्रा वापस घर जाने लगी. इसी दौरान अकेली छात्रा को देख दो लड़के उसके पीछे लग गए और कुछ दूर जाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया. दोनों बदमाश छात्रा को वन विभाग के पीछे ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. 

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा को डरा धमका कर भाग निकले. रात को ही किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची. उस वक्त उसने किसी से कुछ नहीं बताया. गुरुवार की रात छात्रा को परेशान देख जब मां ने उससे पूछा तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली आए. छात्रा से गैंगरेप की खबर पाकर कोतवाली में हड़कंप मच गया और पुलिस ने पीड़िता को महिला अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया और FIR दर्ज कर ली है. वहीं मामले में जालौन के एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है, दोनों नाबालिग हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH