बार बार के रेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विवाहिता ने आरोपी के साथ कुछ ऐसा किया की आरोपी ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बार बार के रेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर विवाहिता ने आरोपी के साथ कुछ ऐसा किया की आरोपी ,,
गुना 17 अक्टूबर 2020 -  मध्यप्रदेश में एक महिला ने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक का कत्ल कर दिया. महिला अपने इस कथित आरोपी से इतना तंग आ गई थी कि उनसे उसे 25 बार चाकुओं से गोद कर मार डाला.

 दिल दहला देने वाली ये घटना मध्यप्रदेश के गुना शहर की है. यहां एक महिला ने चाकुओं से 25 बार गोद कर एक युवक की हत्या कर दी. महिला का आरोप है कि युवक साल 2005 से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था. उस समय वो नाबालिग थी. 

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक युवक का नाम बृजभूषण शर्मा है. जो अशोक नगर जिले का रहने वाला था. आरोपी महिला भी अशोक नगर की ही रहने वाली है.  महिला के मुताबिक जब वो 16 साल की थी तो बृजभूषण शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. इसके बाद कई बार युवक ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती की. आखिरकार महिला ने एक शिक्षक से शादी कर ली ताकि बृजभूषण से उसका पीछा छूट जाए.

 शादी के बाद महिला को एक बेटी भी हुई लेकिन इसके बाद भी बृजभूषण ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. वारदात की रात जब महिला घर में अकेली थी तो रात में बृजभूषण उसके घर आ धमका. युवक नशे में था और उसने महिला के साथ फिर जबरदस्ती की. इस बार महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या कर दी. युवक को महिला तब तक चाकू मारती रही जब तक उसकी जान नहीं निकल गई. 

महिला ने चाकू के वार इतने जोर से किए कि बृजभूषण शर्मा के शरीर में काफी गहरे जख्म बन गए. युवक नशे में था इसलिए ज्यादा विरोध नहीं कर पाया और दम तोड़ दिया. युवक की हत्या के बाद खुद महिला ने ही पुलिस को कॉल किया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. महिला के कॉल के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बृजभूषण शर्मा का शरीर नग्न अवस्था में मिला, उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था. पुलिस को पास में ही एक धारदार चाकू भी मिला है. महिला ने बताया कि इसी चाकू से उसने हत्या को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH