हाफपैंट और बनियान पहन कर बाईक में स्टंट करना CMHO साहब को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाफपैंट और बनियान पहन कर बाईक में स्टंट करना CMHO साहब को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड
उमरिया 26 जून 2024 - उमरिया के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर. के. मेहरा को प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। CMHO का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आने के बाद राज्य शासन ने ये कार्रवाई की। उमरिया जिले से मुक्त करने के बाद उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय स्वास्थ्य सेवाएं रीवा में अटैच कर दिया गया है।

CMHO डॉ आर के मेहरा के विरुद्ध यह कार्रवाई डॉ राजू निदरिया वरिष्ठ संयुक्त संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र के माध्यम से की गई है। उमरिया CMHO डॉक्टर आर के मेहरा को हटाने के बाद उनके स्थान पर अब यहां डॉ शिव ब्यौहार चौधरी जिला कल्याण अधिकारी उमरिया को प्रभार दे कर पदस्थ कर दिया गया है।

बता दे कि एक दिन पहले ही मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के मेहरा का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में डॉक्टर आर के मेहरा स्वास्थ्य विभाग के दो कनिष्ठ कर्मचारियों के साथ एक बाइक पर नजर आ रहे हैं। बाइक को पूरी रफ्तार के साथ वह स्वयं चला रहे थे, उन्होंने शरीर पर सिर्फ एक हाफ पैंट और बनियान पहन रखी थी।

दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो उस समय बनाया गया है जब डॉ आर के मेहरा ग्रामीण क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों के साथ वापस आने के लिए निकले थे। NH 43 पर यह वीडियो बनाया गया है, जहां उनकी बाइक की रफ्तार भी बेहद अधिक नजर आ रही है। इतना ही नहीं बाइक चलाने के दौरान बाइक पर सवार डॉक्टर आर के मेहरा और उनके पीछे बैठे दो अन्य कर्मचारियों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है।

वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टर आर के मेहरा ने सफाई देते हुए  कहा कि वह घर के सामने टहल रहे थे और इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि छटन गांव में किसी व्यक्ति को सांप ने डस लिया है। इस सूचना के बाद वे अपने कर्मचारियों की बाइक लेकर छटन गांव की तरफ जैसे थे उसी स्थिति में चले गए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH