छत्तीसगढ़ - घर मे चोरी करने घुसा इंजीनियरिंग पास चोर , बना लिया पति-पत्नी का अश्लील VIDEO , फिर किया यह काम,,

दुर्ग , 26/06/2024 4:58:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे चोरी करने घुसा इंजीनियरिंग पास चोर , बना लिया पति-पत्नी का अश्लील VIDEO , फिर किया यह काम,,
दुर्ग 25 जून 2024 - चोरी करने के दौरान चोर घर से कीमती समानों पर हाथ साफ कर जाता है, इस तरह की घटनाएं तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोर कीमती सामान चोरी करने के बजाए पति-पत्नी के अंतरंग पलों को मोबाइल में कैद कर भाग निकला. इसके बाद इस वीडियो के जरिए पति-पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पता चला कि यह आरोपी इजीनियरिंग पास कर चुका है।

यह मामला दुर्ग जिले के अहिवारा का है. चोरी की नियत से घर में घुसे आरोपी विनय कुमार साहू ने जब पति-पत्नी को अंतरंग पलों में देखा तो उसकी नियत बदल गई और चोरी करना छोड़ उसने उनका वीडियो बना लिया. फिर इस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा. पति को वीडियो भेज 10 लाख रुपए की डिमांड कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, लेकिन उस दंपति ने सीधे पुलिस के पास शिकायत की. इसके बाद क्राइम ब्रांच और नंदिनी पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला।

इंजीनियरिंग पास यह आरोपी पहले भी चोरी कर चुका है, लेकिन कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा. इस बार उसकी चाल कामयाब नहीं हुई और वह धरा गया. आरोपी इतना शातिर था कि उसने दंपति को वीडियो भेजा और अलग-अलग नंबरों से उन्हें कॉल करता था. वह बाजार में सब्जी लेने जाने वालों का मोबाइल चोरी कर उस नंबर से दंपति को वीडियो भेजता था।

इस मामले में DSP क्राइम हेमप्रकाश नायक ने बताया कि आरोपी लगातार पैसों की डिमांड करता रहा, लेकिन उसने यह वीडियो किसी को वायरल नहीं किया था. टेक्नीकल साक्ष्य और CCTV फुटेज के आधार पर 10 दिन बाद आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH