आदिवासी महिला की जमीन पर कब्जा करने जाना नेताजी को पड़ा भारी , हुआ ऐसा हाल की सालों रखेगा याद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आदिवासी महिला की जमीन पर कब्जा करने जाना नेताजी को पड़ा भारी , हुआ ऐसा हाल की सालों रखेगा याद
शिवपुरी 24 जून 2024 - कोलारस थानांतर्गत ग्राम इमलौदा में एक आदिवासी के खेत पर कब्जा करने पहुंचे दबंग नेता जयपाल यादव की आदिवासी महिलाओं ने न सिर्फ जमकर पिटाई की बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। यादव ने आदिवासियों को सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी दी है।

जानकारी के अनुसार इमलोदा निवासी सुरेश बाई पत्नी पप्पू आदिवासी उम्र 42 साल का इमलोदा में करीब पांच बीघा जमीन पर कई सालों से कब्जा है। इस कब्जे की उसके पास रसीद भी मौजूद हैं। इसी क्रम में सुरेश बाई 22 जून को अपने खेत में बोबनी कराने के लिए गांव के हरपाल यादव को उसके ट्रैक्टर के साथ लेकर आई।

इस दौरान सुरेश बाई के साथ लली बाई, कमला बाई, फूलबती ओर सुरेश बाई का पति पप्पू मौजूद थे। इसी दौरान वहां पूर्व में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ चुका गांव का दबंग नेता जयपाल यादव वहां पहुंच गया। उसने महिला को जमीन जोतने से रोका और गाली-गलौज करने लगा। जयपाल ने पप्पू आदिवासी को जमीन पर पटक कर उसकी लाठियों से पिटाई कर दी।

जब पप्पू की पत्नी सुरेश बाई उसे बचाने आई तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की कर उसे जमीन पर पटक दिया। इस पर वहां मौजूद आदिवासी महिलाओं ने न सिर्फ जयपाल यादव से मारपीट की, बल्कि उसकी शर्ट तक फाड़ दी।

जयपाल यादव किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागा और आदिवासियों को देख लेने व जान से मारने की धमकी दे गया। पुुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित SC/ST एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH