कोरोना संकट के बीच 15 जूनियर डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा , इस्तीफे की वजह जान कर आप हो जाएंगे हैरान
छत्तीसगढ़ , 28-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
रायपुर 28 मई - कोरोना संकट के बीच 15 जूनियर डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे की खबर आ रही है ,, हालांकि अभी सभी 15 जूनियर डॉक्टरों का इस्तीफा मंजूर नही किया गया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक 15 जूनियर रेसीडेंट डॉक्टरों ने वेतन नहीं मिलने और कोविड़ 19 से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का हवाला देते हुए गुरूवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है लेकिन प्रदेश में एस्मा लगे होने के चलते जूनियर डॉक्टरों का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। एक जूनियर रेसीडेंट डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रदेश भर में ऐसे 383 छात्र थे जिन्हें जूनियर रेसीडेंट बनाया गया था , सभी की पोस्टिंग तो कर दी गई लेकिन अब तक उनका वेतन तय नहीं किया गया है।
जूनियर रेसीडेंट डाक्टरों का कहना है कोरोना ओ पी डी से लेकर आइसोलेशन वार्ड में उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है , सिम्स बिलासपुर की एक जूनियर रेसीडेंट डाक्टर कोरोना संक्रमित हो चुकी है और उसका इलाज बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल में चल रहा है। बिलासपुर में जूनियर रेसीडेंट डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद यह आरोप लगाया जा रहा है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जान जोखिम में डालकर उन्हें अपना काम करना पड़ा रहा है।
सामूहिक इस्तीफा देने वाले जूनियर डॉक्टरों में रायपुर मेकाहारा के अलावा राजनांदगांव , रायगढ़ , जगदलपुर के डॉक्टर शामिल है ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार