छत्तीसगढ़ - बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से फैला तनाव , भारी बवाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दुर्ग , 24/06/2024 7:14:14 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से फैला तनाव , भारी बवाल के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
दुर्ग 24 जून 2024 - गिरधारी नगर से गया नगर जाने वाले मार्ग पर रविवार की शाम को एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से बवाल मच गया है। इस घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने इस कृत्य के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पटेल चौक पर चक्काजाम कर दिया।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होता देख भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी बना दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गया नगर से गिरधारी नगर मार्ग पर रघुनाथ वर्मा के घर के सामने बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। स्थानीय लोगों की उस पर नजर पड़ी और कुछ ही देर में ये बात पूरे नगर में फैल गई।

इसकी जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठन के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वहां से सभी लोग दुर्ग कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपित की पहचान कर कार्रवाई की मांग करने लगे। कुछ ही देर में आक्रोशित लोग पटेल चौक पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई और आक्रोशित लोग अब भी दुर्ग में डटे हुए हैं। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी पूरा दुर्ग छावनी में तब्दील हो गया है।

हिंदूवादी संगठन के लोगों का आक्रोश इसलिए भी चरम पर है, क्योंकि एक दिन पहले ही मंडी में एक गाय पर एक युवक ने चाकू चलाया था। उसका भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने मोहन नगर थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन, इस घटना के दूसरे दिन बछड़े का सिर मिलने से लोगों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया और बवाल की स्थिति निर्मित हो गई है।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH