छत्तीसगढ़ - मेंटेनेंस कार्य करते वक्त विद्युतकर्मी आया करंट की चपेट में , मौके पर ही हुई मौत

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मेंटेनेंस कार्य करते वक्त विद्युतकर्मी आया करंट की चपेट में , मौके पर ही हुई मौत
बलौदाबाजार 22 जून 2024 - मोहतरा गांव में विद्युत कार्य करते वक्त बिजली की चपेट में आने से बिजली कर्मचारी की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मुआवजा राशि नहीं मिल जाती, पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा. वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा में विद्युत सुधार कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से विद्युत कर्मचारी संतोष कुमार केंवट उम्र 37 वर्ष बुरी तरह से झुलस गया. जिसे तत्काल इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कसडोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुआवजे की मांग को हंगामा कर रहे हैं. कसडोल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है।

विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कर रहे हैं. मौके पर पहुंचे विघुत विभाग के अधिकारी ने तत्काल एक लाख रूपये की नगद सहायता और चार लाख की दो दिनों के अंदर सहायता देने की बात कह रहे हैं. लेकिन आक्रोशित लोग दस लाख रूपये मुआवजा और मृतक के परिजन को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. मृतक बिजली कर्मचारी ठेकेदार के अधीन काम करता था. फिलहाल, कसडोल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH