जशपुर के नव पदस्थ कलेक्टर महादेव कावरे ने किया पदभार ग्रहण , सभी विभागों में जा कर किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जशपुर 28 मई - भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश के बाद जशपुर जिले के नए कलेक्टर महादेव कावरे ने पदभार ग्रहण कर लिया है । इससे पहले महादेव कावरे कोष लेखा एवं पेंसन के संचालक पद पर पदस्थ थे।
नव पदस्थ कलेक्टर महादेव कावरे ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में जा कर निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। नव पदस्थ कलेक्टर ने स्टेनों कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, अधीक्षक कक्ष, एनआईसी, भू-अभिलेख, योजना एवं सांख्यिकी, स्थापना शाखा, लोक सेवा केन्द्र, क्रेडा सहित समस्त विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त विभागों के कर्मचारियों को टेबल में नेम प्लेट लगाने एवं दस्तावेजों का सही तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शंकरलाल बघेल , वन मंडलाधिकारी कृष्ण जाधव , जिला पंचायत सी ई ओ के एस मंडावी , डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल