छत्तीसगढ़ - 35 हजार की रिश्वत लेते दो बड़े अधिकारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

कोरबा , 19-06-2024 2:38:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 35 हजार की रिश्वत लेते दो बड़े अधिकारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
कोरबा 18 जून 2024 - कोरबा नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और सब इंजीनियर (SE) को ACB ने 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अफसर बिल पास कराने की एवज में ठेकेदार से 2 फीसदी कमीशन मांग रहे थे। 

कोरबा के गोढ़ीपारा निवासी मानक साहू नगर निगम में ठेकेदारी करता है। उसका काम दर्री जोन में चल रहा है। ठेकेदार ने 21 लाख रुपए का निर्माण कार्य कराया था। इसका रनिंग और फाइनल बिल बनाकर भुगतान के लिए निगम कार्यालय में जमा किया था। इस दौरान AE डी.सी. सोनकर ने बिल पास करने के लिए 2 फीसदी कमीशन की मांग की। 

ठेकेदार मानक साहू कमीशन नहीं देना चाहता था जिसके चलते उसने ACB से शिकायत कर दी। मामले के साक्ष्य जुटाने के बाद ACB ने मंगलवार को जाल बिछाया और योजना के तहत ठेकेदार ने AE से संपर्क किया तो उसने 2 फीसदी कमीशन के हिसाब से 42 हजार रुपए मांगे। इस पर ठेकेदार ने पैसे कम करने के लिए कहा और मामला 35 हजार रुपए में तय हो गया। इसके बाद ठेकेदार मंगलवार को रुपए लेकर निगम ऑफिस पहुंच गया।

योजना के तहत मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ठेकेदार मानक साहू पैसे लेकर AE डीसी सोनकर के पास पहुंचा। वहां सोनकर ने दर्री जोन कार्यालय के सब इंजीनियर देवेंद्र यादव को रुपए देने के लिए कहा। इसके बाद मानक साहू दर्री कार्यालय पहुंचा। वहां सब इंजीनियर देवेंद्र यादव को 35 हजार रुपए दिए। तभी ACB टीम ने छापा मारकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

इसके बाद AE को भी गिरफ्तार कर लिया गया दोनों रिश्वतखोरों के खिलाफ ACB की टीम धारा 7,12पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH