आरक्षक पर लगा ब्लैकमेल कर विवाहिता से दुष्कर्म करने का आरोप , पढ़े पूरी खबर ,,

उत्तर प्रदेश , 15-10-2020 9:12:47 PM
Anil Tamboli
आरक्षक पर लगा ब्लैकमेल कर विवाहिता से दुष्कर्म करने का आरोप , पढ़े पूरी खबर ,,
रामपुर 15 अक्टूबर 2020 -  उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की एक महिला ने थाना पटवाई के सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने महिला के साथ तमंचे के बल पर रेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी सिपाही ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर 06 महीने तक ब्लैकमेल करता रहा और जब मामला खुलने लगा तो आरोपी सिपाही ने धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो तेरे पति को झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। 

रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र में पीड़िता के पति की गांव में ही बिजली की दुकान है और दुकान के पीछे ही उसका मकान है। उसके यहां थाना पटवाई का एक सिपाही अमित कुमार कुछ सामान के लिए आया करता था। तभी उसने उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखना शुरू कर दी और उसकी बाद में उसने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया और साथ ही साथ उसे यह भी धमकी दी कि अगर तूने इस बात के बारे में किसी को बताया तो वह उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसा देगा। 

पीड़ित विवाहिता ने अपनी पीड़ा मीडिया के सामने बयां करते हुए कहा कि पटवाई थाने का एक सिपाही ने मेरे साथ रेप किया। जब मैं अपने घर पर सोई हुई थी, तब मकान के पीछे से सिपाही घर में आ गया और मेरी गंदी फोटो खींच ली मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। सिपाही ने कहा था कि जैसा मैं कहता हूं, तुम वैसा करती रहेगी तो मैं किसी को यह वीडियो नहीं दिखाऊंगा। मैं डर गई. उसने मुझे धमकी दी और मेरे सीने पर तमंचा रख रेप किया। पीड़िता ने कहा कि छह-सात महीने से मेरे साथ गलत हो रहा है। दो दिन पहले मेरे पति ने देख लिया मैंने सिपाही से कहा तुम यहां से निकल जाओ, मेरे पति देख लेंगे लेकिन वह जा ही नहीं रहा था। पीड़िता ने कहा मुझे सिपाही ने धमकी दी है कि मैं तेरे आदमी को मार दूंगा या उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। वहीं, महिला ने हिम्मत जुटाते हुए अपने पति को इस पूरी घटना के बारे में बताया, तब उसका पति अपनी पत्नी को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिला और इस मामले पर थाना पटवाई में मामला दर्ज कराया।

 वहीं इस मामले के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया थाना पटवाई के एक आरक्षक पर एक महिला के पति ने आरोप लगाया है। आरक्षक ने उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाएं तथा उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसको धमकी भी दी। इस आधार पर जो सूचना प्राप्त हुई है। थाना पटवाई में आईपीसी की धारा 376 (2), 452 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उन तथ्यों के आधार पर आरक्षक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH