प्रदेश में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 की मौत , मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जाँच का आदेश ,,

मध्य प्रदेश , 15-10-2020 8:45:27 PM
Anil Tamboli
प्रदेश में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 की मौत , मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जाँच का आदेश ,,
उज्जैन 15 अक्टूबर 2020 -  मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में जहरीली शराब पीने से गुरुवार दोपहर तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को सात लोगों की मौत के बाद गुरुवार सुबह नृसिंह घाट और ढाबा रोड क्षेत्र में दो और शव मिले थे। वहीं दोपहर में दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में 10 मजदूर हैं। ये सभी फुटपाथ आदि स्थानों पर रहते थे। वहीं एक व्यक्ति ठेला लगाता था। मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। खाराकुआं थाना प्रभारी एमएल मीणा, एसआइ, निरंजन शर्मा, आरक्षक शेख अनवर और नवाज शरीफ को निलंबित कर दिया गया है। आइजी राकेश गुप्ता शाम को प्रेसवार्ता करेंगे।

बता दें कि बुधवार को पुराने शहर के खाराकुआं, महाकाल और कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छह मजदूर सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। छत्री चौक, खाराकुआं गली, तेलीवाड़ा, बेगमबाग इलाके से मजदूरों के शव मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से पता चला कि मौतें जहरीली शराब पीने से हुई हैं। पुलिस जांच कर ही रही थी कि गुरुवार सुबह दो और मजदूरों के शव मिले। वहीं दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

मल्टी लेवल पार्किंग में बनाते थे शराब

पुलिस की अभी तक की जांच में यह पता लगा है कि छत्री चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में कुछ लोग स्प्रिट आदि केमिकल से जहरीली शराब बनाकर 20 से 30 रुपये में बेचते थे। मजदूर और भिक्षुक इन्हें खरीदते थे। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है।

सीएम ने कहा- उच्च स्तरीय जांच होगी

केस की जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इस मामले में सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने माफियाओं पर नकेल कसी थी, मगर वर्तमान सरकार इसमें नाकाम रही है।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH