पति के कनपटी पर बंदूक रख नवविवाहिता का अपहरण , दो महीने पहले हुई थी शादी , वारदात से मची सनसनी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति के कनपटी पर बंदूक रख नवविवाहिता का अपहरण , दो महीने पहले हुई थी शादी , वारदात से मची सनसनी
खरगोन 14 जून 2024 - मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता को 6 बदमाश जबरन घर से उठा ले गए. घटना के समय पति-पत्नी घर पर अकेले थे. इसी दौरान बदमाशों ने पति के कनपटी में बंदूक तान दिया और नवविवाहिता को किडनैप कर लिया। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के मांडवी गांव का है।

बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाश 3 बाइक पर सवार होकर बुराहनपुर जिले के सुक्ता गांव से खरगोन जिले के मांडवी गांव पहुंचे थे. जितेंद्र सिसोदिया और उसकी पत्नी अनिता मांडवी गांव में घर पर ही थे. इस दौरान आरोपी बदमाशों ने जबरजस्ती महिला को अगवा कर लिया।

नवविवाहिता के पति जितेंद्र ने बताया की बदमाश आकाश ने उसके सिर पर बंदूक रखकर मारने की धमकी दी. बंदूक की नोक पर उसकी पत्नी को अगवा कर ले गए. इस दौरान बदमाशों का पीछा करने पर ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले किया. जितेंद्र ने बताया की दो महीने पहले ही अनिता के साथ उसकी शादी हुई थी।

इधर नवविवाहिता के अपहरण की सूचना पर मांडवी पहुंचे खरगोन के एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया बुरहानपुर जिले के सुक्ता गांव के आकाश और उसके पांच साथियों ने महिला का अपहरण किया था. पुलिस अब तक 6 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने धारा 365 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस विवेचना कर रही है. महिला का अपहरण क्यों किया गया इसका पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा की अपहरणकर्ता नवविवाहिता के परिजन ही थे. युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों ने 2 महीने पहले पंचों की उपस्थिति में प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह से परिजन नाराज थे. दोपहर 3 बजे महिला अनिता और जितेंद्र घर पर अकेले थे. इसी दौरान आकाश अपने पांच साथियों के साथ तीन बाइक से आया और नवविवाहिता का अपहरण कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH