मंदिर परिसर में गोवंश के अंग मिलने से मचा बवाल , हिन्दू संगठनों ने कराया नगरबन्द , पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मंदिर परिसर में गोवंश के अंग मिलने से मचा बवाल , हिन्दू संगठनों ने कराया नगरबन्द , पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील
रतलाम 14 जून 2024 - रतलाम जिले के जावरा में जग्गनाथ मंदिर परिसर में गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में रोष फैल गया। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग व हिन्दू संगठनों के कार्यकओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर बंद करवा दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महू नीमच हाइवे (फोरलेन) पर चक्काजाम कर दिया गया। रतलाम के पुलिस अधिकारी व विधायक राजेन्द्र पांडे भी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के पुजारी मंदिर पहुंचे तो परिसर में गोवंश के अवशेष दिखाई देने पर उन्होंने अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेकर आरोपितों की तलाश शुरू की। जावरा में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी राकेश खाखा के अनुसार दो संदिग्धों को राउंडअप किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुजारी गौरवपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वे तड़के करीब तीन बजे मंदिर पहुंचे तथा गेट खोला तो भगवान गणेश जी की मूर्ति के पास गोवंश का अवशेष पड़ा हुआ था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी भी वहां पहुंचे। विधायक राजेंद्र पांडे भी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर से अवशेष हटवाकर साफ-सफाई कराई गई।

बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसको लेकर लोगों द्वारा विरोध जताया जा रहा है तथा जावरा नगर बंद कराने का निर्णय लेकर जो दुकानें खुली थीं उन्हें बंद करा दिया गया।

ND

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH