जांजगीर चाम्पा जिले के नव पदस्थ कलेक्टर यशवंत कुमार ने किया पदभार ग्रहण ,
छत्तीसगढ़ , 28-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चांपा 28 मई - जांजगीर चाम्पा जिले के नव पदस्थ कलेक्टर यशवंत कुमार ने गुरुवार की दोपहर पदभार ग्रहण कर लिया है । नव पदस्थ कलेक्टर यशवंत कुमार ने तत्कालीन कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक से जिले के कलेक्टर का प्रभार प्राप्त किया।
यशवंत कुमार राज्य शासन के स्थानांतरण आदेश के बाद रायगढ़ से जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। वहीं जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक का आयुक्त भू-अभिलेख के पद पर जांजगीर चांपा से रायपुर स्थानांतरण किया गया है।
नव पदस्थ कलेक्टर यशवंत कुमार ने अपने कक्ष में उपस्थित सभी प्रशासनिक और जिला स्तरीय अधिकारियों से क्रमबद्ध उनका परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से उनके विभागीय कामकाज की संक्षिप्त जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम , जिले के सभी एस डी एम सहित अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।
ताज़ा समाचार
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी