छत्तीसगढ़ - पति की मौत के बाद पत्नी को मिली अनुकंपा नियुक्ति , नौकरी पाते ही दो बच्चो को छोड़ प्रेमी के साथ हुई फरार

कोंडागांव , 12-06-2024 7:01:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति की मौत के बाद पत्नी को मिली अनुकंपा नियुक्ति , नौकरी पाते ही दो बच्चो को छोड़ प्रेमी के साथ हुई फरार
कोंडागांव 12 जून 2024 - नक्सली हिंसा में पति की मौत हो गई थी। वह अपने पीछे दो साल के एक लड़के और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया था। परिवार ने जैसे-तैसे महिला को सहारा दिया और उसकी अनुकंपा नियुक्ति के लिए दौड़भाग की। मगर, अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद महिला अपने दोनों बेटों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

अब बच्चों का पालन कर रहे स्वजनों ने कलेक्टर और विधायक से मांग की है कि महिला की अनुकंपा नियुक्ति को तत्काल निरस्त किया जाए। इसके साथ ही मृतक के बच्चों के भविष्य को देखते हुए पढ़ाई के लिए आवासीय व्यवस्था वाले स्कूल-आश्रम में उनका दाखिला कराया जाए।

दरअसल केशकाल ब्लाक व धनौरा तहसील के ग्राम पड्डे के मन्नूराम नाग की नक्सलियों ने 27 जून 2010 में हत्या कर दी थी। इसके बाद उसकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी। मन्नूराम नाग की हत्या के समय बड़ा पुत्र प्रज्जवल नाग मात्र दो साल का था और दूसरा बेटा आसू नाग अपने मां के गर्भ में ही था।

अब बड़े पुत्र प्रज्जवल नाग की उम्र 15 वर्ष हो चुकी है और वह 10वीं की पढ़ाई कर रहा है। आसू नाग 13 वर्ष का हो चुका है और वह 8वीं कक्षा में है। वहीं, इन बच्चों को बेसहारा छोड़कर मां अपने प्रेमी के साथ चली गई है। हालात यह है कि इन बच्चों को खाने के लिए एक दाना भी नहीं है और वे पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं।

बच्चों को लेकर परिजन केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के घर दस्तक देकर फरियाद करने पहुंच थे। विधायक नीलकंठ ने बच्चों की पढ़ाई का व्यवस्था कराने का दिलासा दिया और तुरंत इसको लेकर पहल शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे दिन पालक बच्चों को लेकर कोंडागांव के कलेक्टर से मिले।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH