छत्तीसगढ़ - रतनजोत के बीज खाकर आंगनबाड़ी के 10 बच्चे हुए बीमार , सभी का ईलाज जारी

कोंडागांव , 12-06-2024 6:56:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रतनजोत के बीज खाकर आंगनबाड़ी के 10 बच्चे हुए बीमार , सभी का ईलाज जारी
कोंडागांव 12 जून 2024 - कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बनजूगानी में रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह 7 बजे से ग्राम बनजूगानी के बच्चे आंगनबाड़ी गए हुए थे, जहां से लगभग 9 बजे ही छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के बाद यह बच्चे अपने घर वापस लौट रहे थे। 

बताया जा रहा है कि इसी दौरान 8 से 10 बच्चों ने रतनजोत पेड़ के बीज तोड़कर खा लिए और घर पहुंचने के बाद ये लगातार उल्टी करने लगे। स्‍वजनों ने इसकी सूचना कार्यकर्ता को दी, जिसके बाद इन्हें संजीवनी 108 से जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया। जहां बच्चों का उपचार जारी है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखयारीन पोयाम ने बताया कि आज आंगनबाड़ी में यूनिसेफ का एक कार्यक्रम आयोजित होना था। इसलिए बच्चों को निधार्रित समय से पहले छुट्टी दे दी गई। सुपरवाइजर ऋतु देवांगन ने बताया कि बच्चे जब हॉस्पिटल आ गए तब उन्हें कार्यकर्ता ने सूचना दी। उन्होंने बताया कि सहायिका बच्चों को घर तक छोड़ने गई थी या नहीं यह उन्हें जानकारी नहीं है। फिलहाल 7 बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

कोंडागांव जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. सी आर ठाकुर ने बताया, रतनजोत बीज खाने वाले आंगनबाड़ी के सात बच्चो को जिला अस्पताल में लाया गया है, जिनका उपचार जारी है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH