छत्तीसगढ़ में भारी बवाल - प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद कलेक्ट्रेट में लगाई आग , ऑफिस के भीतर फंसे है कर्मचारी- अधिकारी

बलौदा बाजार , 11-06-2024 12:12:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में भारी बवाल - प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद कलेक्ट्रेट में लगाई आग , ऑफिस के भीतर फंसे है कर्मचारी- अधिकारी
बलौदाबाजार 10 जून 2024 - बलौदाबाजार में सोमवार को सतनामी समाज का प्रदर्शन उग्र हो गया है। भारी संख्या में समाज के लोगों ने कलेक्टर दफ्तर और जिला पंचायत कार्यालय में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें फूंक दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गिरौधपुरी में जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के करीब हजारों लोग दशहरा मैदान में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को यह भीड़ कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़े वाहनों में पथराव कर दिया। वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी करने के बाद कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय में आग लगा दी। समाज के लोगो का आरोप है कि पुलिस ने जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले में जिन 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वो असली अपराधी नहीं हैं।

सतनामी समाज ने सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर परिसर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दिया था, लेकिन उसे तोड़ते हुए समाज के लोग अंदर घुस गए। इस दौरान झूमाझटकी में एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई है। गुस्साए लोगों ने कलेक्टर दफ्तर में आग लगा दिया है। अधिकारियों के गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।

बता दें इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि​ पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश थे कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। यह न्यायिक जांच रिटायर्ड जज या कार्यरत जज से कराई जाएगी।

दरअसल, गिरौदपुरी धाम के पास मानाकोनी में एक पुरानी गुफा है। जिसे बाघिन गुफा के नाम से भी जाना जाता है। यहा पर जैतखाम भी है, जिसे सतनामी समाज के द्वारा पूजा की जाती है। 15-16 मई 2024 की रात में किसी ने जैतखाम को क्षति पहुंचाते हुये तोड़फोड़ की थी। सुबह जब इस घटना की जानकारी समाज के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोगों ने वहां पहुंचकर प्रदर्शन किया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH