छत्तीसगढ़ - नशीला कोल्डड्रिंक पिला कर किया रेप , ब्लैकमेल कर ऐंठे 04 लाख , फिर किया ये कांड

कोरबा , 26-05-2024 6:44:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नशीला कोल्डड्रिंक पिला कर किया रेप , ब्लैकमेल कर ऐंठे  04 लाख , फिर किया ये कांड
कोरबा 26 मई 2024 - कोरबा में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद रेप और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी तीन सालों से युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं जब पीड़िता की शादी दूसरी जगह तय हुई तो आरोपी ने अश्लील वीडियो को लड़के को दिखा दिया और उसकी शादी तुड़वा दी। घटना कोरबा थाना क्षेत्र के कटघोरा की है।

दरअसल, 2021 में पीड़िता की मुलाकात बांकीमोंगरा निवासी राहुल शर्मा नाम के युवक से हुई थी। दोनों में जान पहचान होने के बाद बातचीत शुरू हुई। दोस्ती का फायदा उठाकर राहुल ने युवती को एक दिन कटघोरा में मिलने बुलाया। यहां पर पीने के लिए कोल्डड्रिंक दिया। ड्रिंक के पीते ही युवती को चक्कर आने लगा, तब राहुल ने उसे उसके घर छोड़ने की बात कही और अपनी बाईक में ढेलवाडीह के जंगल ले गया। सुनसान जगह पर जबरदस्ती करते हुए युवती के साथ बलात्कार किया। 

इस दौरान आरोपी ने रेप का अश्लील वीडियो भी बना लिया। करीब चार सालों तक इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और विशाखापत्तनम में बलात्कार किया। जब आरोपी का इतने में भी मन नहीं भरा तो ब्लैकमेल कर पीड़िता से 3 लाख 75 हजार रूपए ऐठ लिये। साथ ही किसी को बताने पर पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

बदनामी के डर से युवती ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इसी बीच एक दिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी एक लड़के से तय कर दी। जब ये बात की जानकारी राहुल को हुई तो उसने उस लड़के को बुलाकर उसे युवती का अश्लील वीडियो दिखा दिया। जिससे उसकी शादी टूट गई। आरोपी की इन हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और इसकी शिकायत कटघोरा थाने में दर्ज कराई। 

पीड़िता की शिकातय पर 376, 384, 341, 294, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH