छत्तीसगढ़ की एक महिला सरपंच और उसके पति को बंधक बना कर लाखो की लूट , पुलिस जाँच में जुटी ,,

दंतेवाडा , 11-10-2020 4:55:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की एक महिला सरपंच और उसके पति को बंधक बना कर लाखो की लूट , पुलिस जाँच में जुटी ,,
दंतेवाड़ा 11 अक्टूबर 2020 - दंतेवाड़ा जिले के गीदम जनपद के फरसपाल थाना अंर्तगत ग्राम झोड़िया बाड़म पंचायत के महिला सरपंच के घर बीती रात अज्ञात लूटेरों ने धावा बोलकर सरपंच के पति को बंधक बनाकर घर से बाहर करीब 100 मीटर की दूरी पर ले जाकर मिक्सर मशीन से बांधकर घर में जमकर लूटपाट किया है।

 घटना को अंजाम देने के बाद सभी लूटेरे फरार हो गए। सरपंच के घर लूटपाट की घटना के बारे में ग्राम झोड़िया बाड़म की सरपंच मति नमिता पोडियाम ने बताया कि बीती रात करीब 12:30 बजे हम सब सोए हुए थे, तभी किसी अज्ञात ने दरवाजा खोलने को कहा, परिचय पूछने पर नहीं बताया दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा को तोड़ने की कोशिश करने लगे। दरवाजे की कुंडी टूटते ही दो अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर दाखिल हो गए और मेरे पति लक्ष्मीनाथ को पकड़कर बाहर ले गए। कुछ दूरी पर ले जाकर निर्माणाधीन सीसी सड़क के पासखड़ी मिक्सर मशीन से बांध दिया और दोनों लूटेरे घर के अंदर घुसकर मेरे साथ धक्का मुक्की एवं मारपीट कर आलमारी की चाबी मांगने लगे। चाबी नहीं देने पर रॉड से आलमारी को तोड़ दिया और आलमारी के अंदर रखे करीब 1 लाख 10 हजार रुपए नकद व लाखों का सोना चांदी लूटकर फरार हो गए।

सरपंच के पति लक्ष्मीनाथ ने बताया कि सबसे पहले लूटेरे घर में घुसकर उनसे उनका मोबाइल छीन लिए जिसके बाद देशी कट्टा टिकाकर उन्हें बाहर निकलने को कहा। बाहर निकालकर वे पास में ही बन रहे सीसी सड़क के काम में लगे मिक्सर मशीन के पास ले जाकर उन्हें टावेल से बांधकर मेरे घर की ओर चले गए। लक्ष्मीनाथ ने बताया कि वे बड़ी मुकिल से अपने आपको बंधन से छुड़ा पाए और चिल्लाते हुए घर की ओर भागे तब तक लूटेरे लूटपाट कर भाग चुके थे। 

आवाज सुनकर गांव वाले भी बाहर निकलकर आए। रात में ही फरसपाल कोतवाली में फोन कर पूरी घटना की जानकारी दे दी गई और उन्हें आने के लिए कहा गया लेकिन रात में कोई भी पुलिसकर्मी नहीं आया। सुबह 6 बजे पुलिस पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह घटना नक्सलियों द्वारा अंजाम दिया गया है या फिर किसी अन्य के द्वारा लूटपाट की घटना की गई है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH