छत्तीसगढ़ - HDFC बैंक के मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार , बैंक की महिलाकर्मी के साथ किया था यह कांड

कोरबा , 26-05-2024 1:33:26 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - HDFC बैंक के मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार , बैंक की महिलाकर्मी के साथ किया था यह कांड
कोरबा 25 मई 2024 - कोरबा के HDFC बैंक के मैनेजर सहित 3 लोगोें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मैनेजर अपने ही बैंक की एक स्टाफ के साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़ित युवती ने बैंक मैनेजर व अन्य स्टाफ की इस हरकत से तंग आकर जब दूसरे बैंक में जाॅब करने लगी, तब उसका एक युवक के साथ का फोटो वायरल कर मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। 

इस पूरे मामले में पीड़ित युवती की शिकायत के बाद अब पुलिस ने HDFC बैंक के मैनेजर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबकि निहारिका स्थित HDFC बैंक में एक युवती काम करती थी। युवती का आरोप है कि बैंक के मैनेजर शनि सिंह, सहित दूसरे स्टाफ उमाकांत शर्मा और अमन विश्वकर्मा उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करते हैं। इतना ही नहीं उसके ऊपर गलत आरोप भी लगाया जाता है। वहीं बैंक मैनेजर और अन्य स्टाफ से लगातार प्रताड़ित होने के बाद उसने HDFC बैंक से रिजाइन कर दूसरे बैंक में जॉब करने लगी। युवती ने आरोप है कि वहां पर भी उनके द्वारा वहां के कर्मचारियों को युवती के बारे में गलत आरोप लगया गया।

इतना ही नहीं किसी युवक के साथ युवती का फोटो भी वायरल कर उसके इमेज को गलत बताने की कोशिश की गयी। जब सारी हदें पार हो गई तब युवती ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की। इस मामले में पुलिस में HDFC बैंक के मैनेजर शनि सिंह सहित दर्री के मैनेजर उमाकांत शर्मा, अमन विश्वकर्मा सहित मुंबई निवासी सुजाता नामक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने इस मामले में शामिल बैंक मैनेजर सहित तीन आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सुजाता को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH