नाबालिग ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म , दुष्कर्म के तत्काल बाद नाबालिग ने उठाया यह कदम ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म , दुष्कर्म के तत्काल बाद नाबालिग ने उठाया यह कदम ,,
रीवा 11 अक्टूबर 2020 -  मध्य प्रदेश के रीवा में हैवानियत की हदें पार करते हुए किशोरी के साथ एक लड़के ने दरिंदगी की. इससे आहत किशोरी ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली. पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. 

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है. 14 वर्षीय किशोरी के साथ 07 अक्टूबर को यह घटना हुई. घटना के समय परिजन रिश्तेदारी में गए थे और बड़ी बहन बकरियां चराने गई थी. शाम करीब 4 बजे गांव का ही एक 15 वर्षीय नाबालिग घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी की. 
 इससे आहत किशोरी ने लड़के के सामने ही अपने ऊपर केरोसिन डाला और आग लगा ली. उसका पूरा शरीर आग से धू-धू कर जलने लगा. यह देखकर लड़के के होश उड़ गए. उसने घर में ही मौजूद गद्दे से किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर झुलस चुका था. यह देखकर लड़का मौके से फरार हो गया और पीड़िता जली अवस्था में घर के अंदर ही पड़ी रही. शाम को जब परिजन वापस आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई. वे तत्काल पीड़िता को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए. 
 
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार के समक्ष बयान दर्ज कराया और आरोपी को पकड़ लिया गया है. घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है. साथ ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. त्योंथर, रीवा के एसडीओपी आर के सिंह ने बताया कि पीड़िता का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. महज 15 वर्ष के लड़के की इस घिनौनी हरकत से किशोरी जिंदगी और मौत से जूझ रही है. लड़के को अभिरक्षा में सम्प्रेक्षण गृह में रखा गया है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH