TI के संरक्षण में भाजपा नेता चला रहा था सट्टे का अड्डा , नेता जी हुए गिरफ्तार और TI महोदय हुए सस्पेंड

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
TI के संरक्षण में भाजपा नेता चला रहा था सट्टे का अड्डा , नेता जी हुए गिरफ्तार और TI महोदय हुए सस्पेंड
इंदौर 23 मई 2024 - जिले में बुधवार को परदेशीपुरा और एमआईजी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी। इसमें खजराना थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता के घर चल रहे सट्टे के अड्डे पर दबिश देकर लाखों रुपए का सट्टा पकड़ा था। मौके से पुलिस ने 11 लाख रुपए से ज्यादा की नगदी, 8 मोबाइल, सट्टा पर्ची लिखने के 9 बंडल रोल बरामद किए थे। इसमें पुलिस ने भाजपा नेता सलीम मंसूरी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिस दौरान रेड की गई उस समय इस कार्रवाई में खजराना पुलिस को दूर रखा गया था।

दरअसल, यहां लंबे समय से अंकों और ताश-पत्तों का सट्टा संचालित किया जा रहा था। पूर्व में डीसीपी ने टीआई को चेतावनी भी दी थी। फिर भी सट्‌टे का अड्‌डा बंद नहीं हुआ। इस पर डीसीपी ने दो अन्य क्षेत्र के आईपीएस अधिकारियों की दो टीम बनाकर दबिश दी थी।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता सलीम मंसूरी ने खजराना थाने के पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर अड्‌डे का बेखौफ संचालन कर रहा था। इसलिए DCP विश्वकर्मा ने खजराना थाने के स्टाफ को जानकारी दिए बिना कार्रवाई की। उन्होंने ACP विजय नगर कृष्णलाल चंदानी और ACP परदेशीपुरा नरेंद्रसिंह रावत को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दोनों ACP थाना एमआईजी और परदेशीपुरा टीआई के साथ उन्हीं के थानों के जवानों को लेकर दबिश देने खजराना पहुंचे तो सट्‌टा चलाने वालों को भनक तक नहीं लगी।

दोनों थाना प्रभारियों सहित IPS की टीम सलीम मंसूरी के पूरे मकान को घेर कर हर कमरे में पहुंचे। यहां खुले रूप से सट्टा होता देख खुद पुलिस चकरा गई। जब वहां पुलिस पहुंची तो नेता सलीम मंसूरी ने उनके साथ हुज्जत कर रोकने की कोशिश की। वहीं पूरे मामले में थाना प्रभारी सुजीत श्रीवास्तव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर DCP अभिनय विश्वकर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH