छत्तीसगढ़ - माँ-बाप ने जवान बेटे को दी खौफनाक मौत , पहले लगाया करंट उसके बाद किया,,

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - माँ-बाप ने जवान बेटे को दी खौफनाक मौत , पहले लगाया करंट उसके बाद किया,,
कवर्धा 23 मई 2024 - कवर्धा में बेटे के कर्ज और पैसे मांगने से परेशान माता पिता ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। दंपति ने बेटे को पहले करेंट लगाया फिर साड़ी के फंदे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना कवर्धा थाना क्षेत्र के घुघरी ग्राम की है। पुलिस ने बेटे के हत्यारे माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 

दरअसल, 21 मई की सुबह ग्राम घुघरी के खेत में राजू राजपूत अपने बोर घर के पास मृत हालत पड़ा मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के गले, सिर, हाथ, पैर, घुटने और पेट में चोट के निशान मिले। पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर जाँच शुरू की गई।

पूछताछ में माता-पिता द्वारा बार-बार बयान बदले जा रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतक के पिता जगदीश राजपूत व माता कुमारी राजपूत ने बताया कि बेटा राजू सिंह राजपूत बुरी संगत में पड़कर जुआ स‌ट्टा खेलने का आदी हो गया था। घर में रखे पैसे को ले जाकर जुआ, सट्टा में उड़ा देता था जिस कारण उस पर लाखों रूपये का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए वह आये दिन रूपये की मांग किया करता था।

माता-पिता को जमीन बेचकर पैसा देने कहता था। मृतक बेटे को रूपये देते-देते परेशान हो गये थे। जिसके बाद राजू को जान से मार देने की साजिश के तहत अपने बेटे राजू सिंह को 20 मई को अपने खेत में बोर बनाने के बहाने बुलाया और उसी दौरान माता पिता ने राजू के गर्दन, पीठ में कई बार करेन्ट का झटका दिया। करेंट लगने से मृतक खम्भा से टकराकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर झोपड़ी में पड़े पुराना साड़ी के कपड़ा से बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी। 

आरोपी जगदीश राजपूत के द्वारा बिजली का तार एवं पुराने साड़ी के कपड़ा को अपने खेत में छुपाकर रख दिया था जिसे आरोपी के बताये अनुसार बरामद किया गया। धारा 302, 120बी, 201, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH