छत्तीसगढ़ - एक-एक कर पुलिस की तीन गाड़ी खड़ी ट्रक से टकराई , एक आरक्षक की मौत और 04 पुलिसकर्मी घायल

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक-एक कर पुलिस की तीन गाड़ी खड़ी ट्रक से टकराई , एक आरक्षक की मौत और 04 पुलिसकर्मी घायल
कवर्धा 20 मई 2024 - कवर्धा जिले में नेशनल हाइवे 30 पर खड़ी ट्रक से एक-एक करके पुलिस की तीन गाड़ी टकरा गई। हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई। वहीं डायल 112 के चालक सहित 4 पुलिसकर्मी घायल है। बाइक सवार चालक की खड़े ट्रक से टक्कर की सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग और डायल 112 की गाड़ी मदद के लिए निकली लेकिन उसी ट्रक से ये दोनों भी गाड़ी टकरा गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

आरक्षक नेतराम धुर्वे रात 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से कवर्धा जा रहा था। इसी दौरान सिंघनपुरी गांव से 200 मीटर पहले कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की आरक्षक नेतराम ने मौके पर दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ASI कौशल साहू और विजय कश्यप पेट्रोलिंग गाड़ी से पहुंचे, लेकिन पेट्रोलिंग वाहन भी उसी ट्रक के पीछे जाकर घुस गई। इस दौरान डबल हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मदद के लिए मौके पर जैसे ही पहुंची, वैसे ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। इसमें पुलिस गाड़ी दूसरे ट्रक से भी टकरा गई।   

पुलिस वैन पर सवार एक पुलिस आरक्षक और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृत जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।

सीटी कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की जान गई है, वहीं 4 लोग घायल हैं। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH