छत्तीसगढ़ - पत्रकार के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा था मौत के घाट

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्रकार के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने उतारा था मौत के घाट
मनेन्द्रगढ़ 17 मई 2024 - मनेंद्रगढ़ जिले में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा ली है। पत्नी ने ही अपने आशिक और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगा दिया था। जांच में हुए इस खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला का आशिक और उसका साथी फरार है, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बता दे कि एक दिन पहले ही MCB जिले के चनवारी डांड इलाके के रईस खान नामक युवक की लहूलुहान लाश मिली थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस हत्या की तफ्तीश शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय मीडिया में पत्रकार था। लिहाजा इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए एसपी चंद्रमोहन के निर्देश पर फारेंसिक की टीम के साथ ही डाॅग स्कवाॅड की टीम को घटनास्थल पर बुलवाया गया था। पुलिस की जांच में पुलिस ने पाया कि घटनास्थल से कुछ ही दूर पर मृतक का घर स्थित है। पुलिस ने जब घर पर जांच की तो घर में भी खून के छींटे मिले।

इसके बाद पुलिस को मृतक रईस की पत्नी पर संदेह होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किये जाने पर सफीना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सफीना ने बताया कि उसका आरजू खान के साथ अफेयर था। घटना की रात आरजू खान अपने साथी खुशी खान के साथ रात 2 बजे घर आए थे। उसने सफीना को फोन किया, आशिक के घर आने पर सफीना ने ही घर का दरवाजा खोला था। इसके बाद दोनों घर के अंदर घुसे और घर में सो रहे रईस पर जानलेवा हमला कर दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH